भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे-राव
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भगवान बिरसा मुंडा की 122वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बोकारो कोलयरी के गांधीनगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर बीएंडके क्षेत्र के जीएम एम के राव सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
यहां श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद जीएम राव (GM Rao) ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे। उन्होंने छोटानागपुर क्षेत्र के मूल निवासियों के पारंपरिक भूमि अधिकारों तथा उनकी सांस्कृतिक, धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया।
जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ जीएम ने महान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर बीके ठाकुर, राजीव कुमार, हेमचंद्र महतो सहित दर्जनो गणमान्य रुईवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply