Advertisement

बीटीपीएस, सीटीपीएस व् कोनार की समस्याओं को ले डीवीसी अध्यक्ष से मिले पुर्व सांसद

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने डीवीसी के अध्यक्ष एस. सुरेश कुमार से कोलकाता स्थित डीवीसी टावर्स, वीआईपी रोड स्थित उनके कार्यालय में भेंट की।

जानकारी के अनुसार पुर्व सांसद पांडेय ने चेयरमैन से डीवीसी के बीटीपीएस बोकारो थर्मल, सीटीपीएस चंद्रपुरा एवं कोनार क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाकात की।

समस्याओं में मुख्य रूप से डीवीसी द्वारा अधिग्रहित बंद बेरमो माइंस को पुनः चालू करने, डीवीसी के बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा एवं कोनार में सीएसआर के तहत लगाए गए चापानलों की मरम्मति, घाट एवं भवन की मरम्मति, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाने व बरसात को देखते हुए एम्बुलेंस भेजने की व्यवस्था, कोनार क्षेत्र के होसिर सुभाष चौक, चतरोचट्टी एवं बोकारो थर्मल के जारंगडीह चौक तथा चिरकी (पीरटांड़) में सीएसआर से लगाए गए हाई मास्ट लाइट की मरम्मति, डीवीसी के तीनों क्षेत्र सहित पुरे वैली में रह रहे सेवानिवृत कर्मचारी जो पेंशनधारी है उनके आवास रेंट में हुए बढ़ोतरी को कम करने, चंद्रपुरा एवं बोकारो थर्मल में प्रस्तावित नये प्लांट में पूर्व से कार्यरत मजदूरों व् विस्थापितों को प्राथमिकता के आधार पर नियोजित करने, बोकारो थर्मल क्षेत्र के लिए सांसद मद से दिए गये स्कूल बस जो बंद व् खड़ी है, उसे पूर्व की भांति नियमित रूप से चलवाने सहित विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति चंद्रपुरा के संरक्षक लखी हेम्ब्रम द्वारा आवेदन के माध्यम से उठाये गए विस्थापित एवं स्थानीय ज्वलंत समस्यायें आदि शामिल है।

उक्त समस्याओं पर पुर्व सांसद पांडेय ने डीवीसी के अध्यक्ष को विस्तार के चर्चा कर ध्यान आकृष्ट कराया तथा इसके निदान कराने हेतु आग्रह की। इस दौरान मौके पर उनेक साथ भाजपा बेरमो प्रखंड पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *