Advertisement

गोमियां के बीएसएफ जवान की असम में मौत

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। गोमियां प्रखंड के हद में साड़म रहिवासी बीएसएफ जवान शिव शंकर तिवारी की पीलिया रोग से असम में मौत हो गयी।
सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) में कार्यारत साड़म मंडई टोला रहिवासी शिव शंकर तिवारी उर्फ विनोद तिवारी का निधन 1 नवंबर की रात्रि इलाज के क्रम में हो गया। स्वर्गीय तिवारी असम के करीमगंज में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। बताया जाता है कि वह पिछले कई दिनों से पीलिया रोग से ग्रसित थे। कार्यस्थल पर ही उनका इलाज चल रहा था। इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी।
देश सेवा में स्वर्गीय तिवारी वर्ष 1987 से लगे हुए थे। तिवारी के असमय निधन से पुरा साड़म क्षेत्र शोकाकुल है। जानकारी के अनुसार उनका पार्थिव शरीर 3 नवंबर की शाम उनके पैतृक निवास साड़म लाया जाएगा। 2 नवंबर को गुवाहाटी से सेवा विमान के द्वारा कोलकाता एयरपोर्ट लाया जाएगा। वहां से बीएसएफ के एंबुलेंस सड़क मार्ग से होते हुए शाम तक साड़म पहुंचेगा।
बीएसएफ जवान की मृत्यु से गोमियां विधायक, पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज झारखंड क्रांति अमरेश गणक, साड़म कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अशोक पाठक, सचिव शालिग्राम उपाध्याय, केदारनाथ पंडा, ध्रुव देव उपाध्याय, उमाशंकर तिवारी, कमला कांत तिवारी आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया।
विजय कुमार साव/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *