झामुमो पेटरवार कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भागीदारी को ले मंथन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गोमियां विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार स्थित झामुमो (JMM) प्रधान कार्यालय में 28 फरवरी को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर झामुमो पेटरवार प्रखंड कमेटी (JMM Peterwar block Committee) के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों की बैठक हुई। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रसाद शामिल थे।

बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड अंतर्गत 8 पंचायत क्षेत्र से जिला परिषद के उम्मीदवार के तौर पर पार्टी की ओर से वरिष्ठ प्रतिनिधि मनोहर मुर्मू के नाम का सर्वसम्मति से चयन किया गया। पूर्व विधायक सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने मनोहर मुर्मू को माला पहनाकर अभिनंदन किया।

इस दौरान बीते 27 फरवरी को झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी द्वारा पत्र जारी कर झामुमो पेटरवार प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष पद पर नवमनोनित कोह पंचायत के जाराडीह निवासी कृष्णा महतो का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व विधायक प्रसाद ने कृष्णा महतो को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने प्रखंड में पार्टी संगठन को धारदार और सशक्त बनाने की उम्मीद कृष्णा से जताई है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, हासिम अंसारी, बाली रजवार, प्रखंड सचिव ललन सोनी, शक्ति महतो, अहसनुल अंसारी, उदय बेदिया, गंगाधर महतो, राजेंद्र नायक, अनूप सेठी,  पूसा मरांडी, दीपक वर्मा, महेश्वर मांझी, मंजूर अंसारी, उषा देवी, पिंकी देवी, आदि।

जयदीप महतो, राकेश सेठी, कपिल महतो, सत्यम प्रसाद, विपिन किस्कू, रविंद्र महतो, राजेश महतो, सहदेव नायक, बिजेंद्र तुरी, आशिफ अंसारी, विमल सेठी, गोपाल महतो सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 224 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *