दिल्ली में इलाज के दौरान बोकारो के समाजसेवी संजीव सिंह का निधन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो-बेरमो के प्रसिद्ध व्यवसायी सह समाजसेवी संजीव सिंह का 29 जुलाई को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार राजपूत समाज से आने वाले व्यवसायी सह समाजसेवी संजीव सिंह का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में बीमारी के कारण इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही बोकारो और बेरमो में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके निधन की सूचना के बाद नया मोड़ बोकारो के बारी कोऑपरेटिव स्थित उनके आवास पर दिन-भर गणमान्य जनों का आना-जाना लगा रहा। संजीव सिंह का अंतिम संस्कार 30 जुलाई को बोकारो में किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पिछले दस दिनों से सिंह का तबीयत ठीक नहीं चल रहा था। जिसके कारण उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया। संजीव के निधन पर बोकारो और बेरमो का व्यवसाय जगत द्वारा शोक व्यक्त किया गया।

शोक व्यक्त करने वालो में धनबाद सांसद पीएन सिंह, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, कांग्रेसी नेता श्वेता सिंह, झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, भाजपा नेता प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, रोहित लाल सिंह, अंबिका खवास, जयदेव राय, कांग्रेसी नेता गिरिजा शंकर पांडेय, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, टुनटुन तिवारी, प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, वैभव चौरसिया आदि शामिल है।

इस अवसर पर शोक व्यक्त करते हुए विभिन्न दलों के नेताओं ने कहा कि बोकारो-बेरमो का एक समाजसेवी हम लोगों के बीच आज नहीं रहा है। कहा कि बेरमो क्षेत्र में एक स्थापित व्यवसाय परिवार से आने वाले संजीव सिंह का निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। दिवंगत सिंह बेरमो के प्रसिद्ध कोयला व्यापारी अभय कुमार सिंह के शाला (पत्नी का भाई) थे।

 240 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *