दिल्ली का भी दिल लुट लिया बोकारो का कठघोड़ा लोक नृत्य

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के झारखंड पैवेलियन में बीते 23 नवंबर को राज्य दिवस का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड की लोक संस्कृति में बोकारो से पहुंचे राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत विनोद कुमार महतो एवं टीम जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच सिंहपुर के कठघोड़ा लोक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर राज्य के पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, सूडा के सीईओ अमित कुमार, उद्योग सचिव जितेन्द्र कुमार सिंह, उद्योग निदेशक भोर सिंह यादव मौजूद थे।

मंत्री ने पैवेलियन में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दीप प्रज्वलित की। उन्होंने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि ट्रेड फेयर राज्य में होने वाले विकास को प्रदर्शित करने का अच्छा मंच है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार अब सभी रूप से सक्षम है।

झारखंड राज्य दिवस पर झारखंड के स्टॉल में रांची के सांसद संजय सेठ प्रगति मैदान स्थित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में खादी इंडिया और झारखंड के स्टॉल को देखा। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल के उद्देश्य को पूरा करने में यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।

मेले में एम्फी थियेटर में पद्मश्री शशिधर आचार्य का छऊ नृत्य, सुदामा सिंह और टीम का नागपुरी नृत्य, राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत विनोद कुमार महतो का कठघोड़ा लोक नृत्य एवं खोरठा लोक नृत्य ने धमाल मचाया। कृष्ण भगत और टीम का उरांव कुदुख गीत और अशोक कच्छप के पाइका नृत्य ने शानदार प्रस्तुति दिया।

 140 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *