Advertisement

कारगली में बोकारो अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं-गिरजा देवी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वावधान बोकारो अंचल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता जिला के हद में कारगली खेल मैदान में 7 अक्टूबर को आयोजित किया गया। राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलेगा भारत, बढ़ेगा भारत को बढ़ावा देना रहा है।

इस प्रतियोगिता में बोकारो जिला के हद में फुसरो, बेरमो, चंदनकियारी, चंद्रपुरा, गोमियां, चास, पेटरवार, कसमार, भोजूडीह से आये खिलाड़ियों में 32 खिलाड़ी चयनित होंगे, जो राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सासंद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो प्रखंड प्रमुख और भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी समेत सभी अतिथियों आयोजन समिति सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मौके पर सरस्वती माता, भारत माता व ओंकार के चित्र के समक्ष पूजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सासंद पांडेय ने कहा कि खेल से स्वास्थ्य शरीर, स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। सभी के जीवन में स्वस्थ्य मस्तिष्क और स्वस्थ्य शरीर की बहुत अहमियत है। उन्होंने कहा कि खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।

बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि एकल अभियान गांव के बच्चों के बीच से प्रतिभावान खिलाड़ियों को निकालकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर निखारने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, उसे निखारने और सही इस्तेमाल की जरूरत है।

कार्यक्रम में फुसरो, बेरमो चंदनकियारी, चंद्रपुरा, गोमियां, चास, पेटरवार, कसमार भोजूडीह आदि जगह के बच्चे शामिल हुए। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, एकल अभियान जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार राय, सचिव सुभाष महतो, आदि।

अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख सह फुसरो संघ अध्यक्ष नरेश महतो, अभियान प्रमुख प्राण महतो सहित निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, वीरू गिरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *