मुख्यमंत्री का बोकारो जिला डीसी, एसपी व पूर्व विधायक ने किया स्वागत


एस.पी.सक्सेना/बोकारो। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant soren)  अपने दुमका प्रवास के दौरान 19 दिसंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार पहुंचे। मुख्यमंत्री सोरेन का बोकारो जिला क्षेत्र में पहुंचते ही जिला उपायुक्त राजेश सिंह, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद, अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर सीएम को पूर्व विधायक प्रसाद ने 51 किलोग्राम का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
दुमका की ओर प्रस्थान करते हुए सीएम को बोकारो जिला प्रशासन द्वारा समुचित सुरक्षा प्रदान की गई। मुख्यमंत्री सोरेन को बोकारो के सीमावर्ती क्षेत्र पेटरवार से एस्कॉर्ट करते हुए उन्हें बोकारो जिला के सीमावर्ती क्षेत्र तक व्यापक सुरक्षा के साथ उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा एस्कॉर्ट किया गया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने पेटरवार में आम जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में तीनों प्रखंडों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ता, बुके देकर और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मौके पर बेरमो के नवनिर्वाचित विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष धनुलाल महतो, कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, ललपनियाँ पंचायत के मुखिया बबली सोरेन, उत्तासारा पंचायत के मुखिया महेंद्र मुंडा, पेटरवार उप प्रमुख दामोदर ठाकुर, चरगी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उदय बेदिया, मनोहर मुर्मू , अशोक मुर्मू, सेरे आलम, बाली रजवार, केशव कुमार, रतन सेठी, प्रभात कुमार, सचिन कुमार महतो, मुकेश महतो, प्रकाश महतो, राकेश सेठी, मिथलेश महराज, सोहेल अंसारी, सुरेंद्र महतो, चंद्रमोहन सिंह, गंगाधर महतो, बुधन सोरेन, मिथुन महतो, संजय महतो, कपिल महतो, कुलदीप करमाली, शौकत अंसारी, महानन्द मुर्मू , हसनुल अंसारी, शिवचरण महतो, पिंटू महतो, रामसाय हांसदा, सत्यम प्रसाद, मंटु महतो, खेमन महतो, इरफान अहमद समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

 268 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *