Advertisement

बोकारो कोर्ट द्वारा जमीन विवाद में हत्या के दोषी 7 आरोपियों को आजीवन कारावास

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जमीन विवाद में हुई हत्या के एक मामले में बोकारो की अदालत ने 21 जुलाई को बड़ा फैसला सुनाया है।

जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय बोकारो के अपर सत्र न्यायालय प्रथम सह विशेष न्यायाधीश दीपक वर्णवाल की अदालत ने सात दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

बताया जाता है कि यह मामला वर्ष 2023 के 24 मई का है, जब जिला के हद में पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर मौजा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला कर सुरेश मुर्मू, धनंजय मुर्मू, बाबूराम मांझी, बहामुनी देवी और कुंती देवी को बुरी तरह घायल कर दिया गया था। गंभीर रूप से घायल सुरेश मुर्मू की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई थी।

सरकारी अधिवक्ता राकेश कुमार राय ने बताया कि घटना के बाद पिंडराजोड़ा थाना में हत्या समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने सभी सात आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *