रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित गरगा डैम में बीते 11 मार्च को दोस्तों के साथ नहाने गये 17 वर्षीय युवक दीपक कुमार की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दीपक झोपड़ी कॉलोनी रहिवासी था और अपने पांच–छह दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था।
बताया जाता है कि घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने डूबे युवक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम शाम को मौके पर पहुंची। शाम तक शव बरामद नहीं हो सका। दूसरे दिन 12 मार्च को दोबारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के एक दोस्त ने बताया कि नहाने के दौरान दीपक थोड़ा दूर चला गया और अचानक डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन दलदल और झाड़ियों में फंसने के कारण वह पानी के अंदर चला गया।
![]()













Leave a Reply