वार्ड क्रमांक 155 में मनसे का पलड़ा भारी

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। लोगों के दुख -दर्द में काम आने वाले मनसे के लोकप्रिय समाजसेवक उत्तम दामोदर दुनबले इस बार मनपा के चुनावी मैदान में हैं। उनके मैदान में आने से वार्ड क्रमांक 155 के अन्य प्रत्याशियों में हड़वंत्र्प मच गया है। उत्तम दुनबले ने अपने प्रचार रैली में जनता को आश्वासन दिया है कि लगभग चार दशकों से लंबित कार्यो को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के टिकट पर वार्ड क्रमांक 155 से मनपा के चुनावी मैदान में उतरे उत्तम दुनबले को लोगों का भारी सर्मथन मिल रहा है। मनपा के नये परिसीमन में इस वार्ड का आकार पहले की अपेक्षा काफी बड़ा हो गया है।

इसके बावजूद स्थानीय उम्मीदवार होने के कारण इस वार्ड के लोगों का झुकाव उनकी तरफ है। दुनबले हमेशा लोगों के दुख दर्द में काम आते रहे हैं। उनके काम करने का तरीका थोड़ा अलग है। सूत्रों की माने तो नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद से लगातार वार्ड क्रमांक 155 के मतदाता उनके संपर्क में हैं। इस वार्ड में कुछ ऐसे भी परिसर हैं, जिसे मनसे का गढ़ माना जाता है।

मनपा के वार्ड से लगभग 17 प्रत्याशी अपना तकदीर आजमा रहे हैं। इनमें बाहरी होने के साथ-साथ वोटकटवा भी शामिल हैं। इन सबके बावजूद उत्तम दुनबले का पलड़ा काफी भारी है। हालांकि मनपा के इस चुनाव में वोट कटवा उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओं को रिझाने के लिए एक से बढ़कर एक लॉली पॉप दिया जा रहा है।

 405 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *