Advertisement

ब्लड मैन सलूजा राजधानी रांची में किये गये सम्मानित

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। बोकारो (Bokaro) केेेेेेे ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा को 8 अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची में कोविड सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा रांची तथा गुरु नानक सेवक जत्था रांची द्वारा बोकारो के ब्लड मैन सलूजा (Blood Man Saluja) को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान सलूजा को उनके द्वारा कोरोना काल में किए गए रक्तदान सेवा कार्यों एवं सिर्फ कोरोना काल में 19 रक्तदान शिविर लगाकर कुल 1635 यूनिट रक्तदान कराने हेतु दिया गया।

ज्ञात हो कि ब्लड मैन सलूजा को कोरोना काल में अनेकों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान दिया जा चुका है। उन्हें देश के लगभग सभी राज्यों से सम्मान प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर ब्लड मैन सलूजा ने बताया कि गुरु नानक सेवक जत्था रांची जो कि राजधानी में रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है के द्वारा गुरु नानक भवन हॉल रांची में रक्तवीर सम्मान एवं कोविड सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें भी आमंत्रित किया गया।

बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के संस्थापक सह अध्यक्ष हरबंस सिंह सलूजा ने हर्ष वयक्त करते हुए कहा कि बोकारो वासियों के सहयोग से रक्तदान के क्षेत्र में सेवा करने पर उन्हें झारखंड की राजधानी रांची में सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने सम्मान का सारा श्रेय बीबीडीए के सभी सदस्यों को दिया एवं सभी का आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *