Advertisement

वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड हॉस्पिटल चौक स्थित विवेकानंद सेवा आश्रम में 25 जून को वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र के द्वारा श्रीनिवास ब्लड केंद्र के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कोंगारी, अंचलाधिकारी रामबालक साव, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित गणमान्य जनों के द्वारा विवेकानंद सेवा आश्रम के संस्थापक एवं विष्णुगढ़ उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय गजानन मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित किया गया। आयोजित शिविर में 40 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा पूर्वक रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा का संदेश दिया।

बीडीओ (BDO) ने रक्तदान कर कहा कि रक्तदान सबसे पुण्य का काम है। रक्तदान से जरूरतमंद मानव रोगी के जीवन की रक्षा की जा सकती है। बीडीओ संजय कोंगारी ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा रक्तदान शिविर को सफल बनाने में चेड़रा पंचायत के मुखिया निर्मल कुमार, उप प्रमुख सरजु साव, विष्णुगढ़ के वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र संस्थापक रित्विक मिश्रा, अध्यक्ष अरविंद लाहकार, वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र के सदस्य बाल गोविंद, त्रिवेणी स्वर्णकार, उप मुखिया रीना देवी, आदि।

विवेकानंद सेवा आश्रम के प्राचार्य जसवंत मिश्रा, आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल, प्रखंड उपाध्यक्ष गौतम वर्मा, रवि सिंह, बजरंग दल जिला सह संयोजक वरुण शर्मा, बाल विकास विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, गौतम भारती, बृजेश सिंह, पवन प्रताप सिंह, नरेश रवानी, ओंमकार नाथ शर्मा, पीयूष सिन्हा, विक्की कुमार, आदि।

नीतीश कुमार, शशि कुमार लाहकार, प्रदीप कुमार दास, मिथलेश बर्मन, राजू श्रीवास्तव, भास्कर दुबे, सुरेश राम, सुजित कसेरा, सिरे पंचायत के पूर्व मुखिया राजेंद्र महतो, बनासो पंचायत के मुखिया शेखर पटेल, राम पवन बर्मन, रीता देवी, रीता दुबे सहित काफी संख्या में महिलाएं युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *