Advertisement

कारगिल विजय माह पर सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कारगिल विजय के 26वें वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में कारगिल विजय माह के अंतर्गत सदर अस्पताल बोकारो में 20 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्घाटन सदर अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट डॉ एन. पी. सिंह के द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बोकारो महानगर संघचालक रंजीत बर्नवाल ने स्वयं रक्तदान करते हुए समाज से रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की। साथ ही पूर्व सैनिक सेवा परिषद बोकारो द्वारा लगातार 13 वर्षों से आयोजित किए जा रहे विविध कार्यक्रमों की सराहना की।

मौके पर अमित कुमार, अभिषेक कुमार, शत्रुघ्न सिंह, संजीव कुमार, सरयू शर्मा, नीरज कुमार तिवारी, रंजय कुमार सिंह, राकेश मिश्रा, अमरनाथ लाल दास, अभय कुमार राय सहित अन्य कई गणमान्य जनों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
वेटरन राकेश मिश्रा ने सदर अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ मैथिली ठाकुर, धनंजय कुमार व उनकी टीम को सफल संचालन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में दिनेश्वर सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, विनय कुमार, राजीव रंजन सिन्हा, प्रशांत द्विवेदी, अशोक कुमार वर्मा, शशि भूषण आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *