Advertisement

प्रखंड कांग्रेस कमिटी सहकारिता विभाग की बैठक संपन्न

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। बेरमो विधायक (Bermo MLA) कुमार जयमंगल, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बब्लू शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश में जरिडीह प्रखंड अध्यक्ष निवास कुमार की अध्यक्षता में 9 सितंबर को बोकारो जिला के हद में खूंटरी में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में खुंटरी पंचायत में 12 पदो पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मनोनीत किया गया। जिसमें खूंटरी पंचायत अध्यक्ष सुखदेव मांझी, कार्यकारी अध्यक्ष सुभद्रा देवी, प्रभारी अध्यक्ष माणिक चंद्र दास, महासचिव पुजा देवी, सुशीला देवी, जयदेव ठाकुर, सचिव राजेश साव, जीतलाल कुमार, अंजू देवी, उपाध्यक्ष धनुराम मरांडी, सोमाय मरांडी, जीतन मांझी इन सभी को मनोनीत किया गया।

मौके पर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष विकास कुमार प्रामाणिक, प्रखंड सचिव नरेश गोसाई, संयुक्त सचिव राजू सिंह, प्रखंड महासचिव रामकिशुन सिंह, महासचिव समीना खातुन, प्रखंड कार्यकारणी सदस्य सुरेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *