झामुमो कार्यालय में प्रखंड समिति की बैठक सह सम्मान समारोह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में ऑफिसर्स कॉलोनी कथारा स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा क्षेत्रीय कार्यालय में 19 मार्च को झारखंड मुक्ति मोर्चा बेरमो प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो तथा संचालन गणेश श्रीवास्तव ने की।

झामुमो कथारा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो बोकारो जिला संयुक्त सचिव मो. इक़बाल अहमद ने हाल हीं में गठित बेरमो प्रखंड कमिटी के तमाम पदाधिकारियों का स्वगात किया। यहां उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पुरा झारखंड विकास के पथ पर अग्रसर है।

हमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों पर विश्वास है कि वे संगठन को आगे ले जाने में तन,मन धन से सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में रहिवासियों के बीच बताने की जरूरत है। तभी गरीबों को इसका लाभ मिल सकता है। संयुक्त सचिव पनबाबू केवट ने कहा कि स्थानीय रहिवासियों को निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत की भागीदारी के लिए एकजुटता के साथ लडाई लड़ने की जरूरत है।

नव निर्वाचित बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेवारी दी है अपने शीर्ष नेताओं के मार्ग दर्शन से संगठन को प्रखंड में एक विशेष पहचान देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को एक सूत्र में बांधकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने पार्टी को मजबूती देने के लिए सभी को साथ लेकर चलने की अपील की।

साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के क्रिया कलापों को जन जन तक पहुंचाना झामुमो के एक एक कार्यकर्ताओं का नैतिक कर्तव्य है। ताकि रहिवासियों को सीएम के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, मनीराम मुर्मू, नागेश्वर महतो, शमसुल हक, मुकेश चौहान, गणेश श्रीवास्तव आदि ने भी बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर समारोह के अंत में उपस्थित नव निर्वाचित पंचायत अध्यक्षों, सचिवों को भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बोडिया दक्षिणी के अध्यक्ष इस्लाम कुरैशी, अरमो दक्षिणी के अध्यक्ष सतीश कुमार सहानी, सचिव संदीप कुमार, द्वारिका महतो, बालेश्वर महतो, विकास कुमार, सुमित कुमार, विक्की कुमार, बबीता देवी, रीता देवी, ज्योति देवी, बैजयंती देवी, गुड़िया देवी, बरियार महतो, विशेश्वर महतो, भीम महतो, मुकेश कुमार, राजकुमार घांसी, रतनलाल महतो, संन्नू तुरी, लखी नारायण महतो, बासदेव महतो, विकास कर्मकार, रामेश्वर महतो सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार बैठक में केंद्रीय और जिला स्तरीय नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिसमे बोकारो जिला के संयुक्त सचिव मो. इकबाल अहमद, पानबाबू केवट, नावाडीह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष बिजलाल हांसदा, टेकलाल चौधरी, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो, उपाध्यक्ष गणेश श्रीवास्तव, मो. अख्तर अंसारी, सचिव मो. बिलाल हाशमी, संगठन सचिव नागेश्वर महतो, संयुक्त सचिव मुकेश चौहान, कोषाध्यक्ष मनीराम मुर्मू आदि शामिल है।

बैठक में संतोष महतो, नागेश्वर महतो, टेकलाल महतो, शमशूल हक, बरियार महतो, विशेश्वर महतो, मुकेश कुमार, सतीश कुमार सोनी, संदीप कुमार, रवि कुमार घोष, रतन लाल मेहता, सन्नी कुमार तुरी, महेंद्र तुरी, मनीष चौधरी, इस्लाम कुरैशी, दिलीप करमाली, अनीता देवी, गुड़िया देवी, ज्योति कुमारी, बबीता देवी सहित दर्जनों की संख्या में झामुमो के नेता और कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

 214 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *