प्रखंड प्रमुख जैबुन निशा और सरयू साव बने उपप्रमुख

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के अंचल कार्यालय में 22 जून को भारी हंगामे के बीच प्रमुख एवं उपप्रमुख का चुनाव जिला अधिकारियों के द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें संपन्न चुनाव में प्रखंड प्रमुख जैबुन निशा और सरयू साव उपप्रमुख बने।

चुनाव से पहले पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया गया। इसके बाद प्रमुख का चुनाव कराया गया। जिसमें बरांय बेलाल अंसारी की पत्नी जैबुन निशा पन्द्रह मत प्राप्त कर प्रखंड प्रमुख बनी। प्रतिद्वंदी मुन्नी देवी स्वर्गीय शरण लाल कसेरा की पत्नी को ग्यारह मत प्राप्त हुआ। पांच मत रद्द हुआ।

प्रमुख के चुनाव के बाद मुन्नी देवी के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों ने उपप्रमुख के चुनाव का बहिष्कार किया गया। ब्लॉक गेट पर धरने पर बैठ गई। हंगामे के बाबत ब्लॉक में ताला बंदी कि गई। ब्लॉक परिसर छावनी में तब्दील हो गया। पत्रकारों को ब्लॉक परिसर में घुसने की पाबन्दी लगा दी गई।

बताया जाता है कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी विद्याभूषण प्रसाद एवं एसडीपीओ अनुज उरांव के ब्लॉक पहुंचने के बाद उपप्रमुख का चुनाव कराया गया। जिसमें सोलह सदस्यों के बीच उपप्रमुख का चुनाव कराया गया।

जिसमे गोविंदपुर के सरयू साव को दस मत प्राप्त हुआ। प्रतिद्वंदी सिरेय के अंजली देवी (विष्णुगढ़ क्षेत्र के पूर्व उपप्रमुख सुशील कुमार मंडल की पत्नी) को चार मत मिले। दो मत रद्द हुआ। प्रमुख जैबुन निशा व उपप्रमुख सरयू साव को सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

 165 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *