प्रखंड प्रमुख ने की लहरियाटांड में नाली, सोख्ता व् स्लैब निर्माण का शिलान्यास

प्रखंड प्रमुख व् भाजपा नेता ने बीपीएससी सफल अंकिता को दी बधाई

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बेरमो के प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने 29 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोबिंदपुर में नाली, स्लैब तथा सोख्ता निर्माण कार्य की शिलान्यास की। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख तथा भाजपा नेता प्रकाश सिंह ने चलकरी कॉलोनी निवासी विनोद चौधरी की पुत्री अंकिता कुमारी के बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) में सफल होने पर उनके घर जाकर बधाई दी।

जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड के हद में गोविंदपुर एफ पंचायत के लहरियाटांड में 15वें वित्त आयोग मद से पंचायत समिति सदस्य गोविन्दपुर लोहीया भवन से लहरिया टांड से नदी तक नाली, स्लैब एवं सोक्ता निर्माण कार्य का शिलान्यास बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, उप प्रमुख विनोद कुमार साहु, जिला परिषद सदस्या शहजादी बानो, पंचायत समिति सदस्य बेबी रजक, पंसस प्रतिनिधि सुनील महतो, बिरसा रजक, मुखिया प्रतिनिधि दीपक रजक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय रहिवासी लालो प्रजापति, नारायण प्रजापति, संतोष प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, धूलेश्वर प्रजापति, घनश्याम रजक, चंद्रिका रजक, लालचंद प्रजापति, अमित कुमार, मोहन प्रजापति, अनीता देवी, ललिता देवी, उर्मिला देवी, यशोदा देवी, उषा देवी, परमेश्वरी देवी, सीता देवी आदि उपस्थित थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड के हद में बैदकारो पंचायत के चलकरी कॉलोनी निवासी विनोद चौधरी की पुत्री अंकिता चौधरी ने बीपीएससी की 67वीं आयोजित परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त कर बेरमो कोयलांचल का नाम रोशन किया है। अंकिता को प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित किया गया है। अंकिता की सफलता पर बधाई प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, बैदकारो पूर्वी पंचायत के मुखिया सीमा महतो, फूलचंद महतो, टेकलाल महतो, संतोष महतो आदि ने पहुंचकर बधाई दी।

एक अन्य जानकारी के अनुसार भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने चलकरी कॉलोनी निवासी शिक्षक विनोद चौधरी की सुपुत्री अंकिता चौधरी से मुलाक़ात कर बीपीएससी की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी। भाजपा नेता ने अंकिता के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए सम्मानित किया।

इस अवसर पर अंकिता के पिता विनोद चौधरी, चाचा मनोज चौधरी एवं परिवारजनों सहित समाजसेवी ललन सिंह आदि मौजूद थे।
विदित हो कि, अंकिता चौधरी ने बीपीएससी की परीक्षा में राज्य में तीसरा स्थान लाकर बेरमो सहित बोकारो जिला का नाम रौशन किया है।

 96 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *