कराके की ठंड से बचाव के लिए समाजसेवी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले के समाजसेवी कृष्ण भगवान सोनी द्वारा इस भंयकर शीतलहर के बावजूद हाजीपुर शहर और आस पास के गावों में ठंड से बचाव के लिए जरूरत मंद बुजुर्गो को प्रति दिन लगभग 200 कंबल वितरित किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बीते 17 जनवरी को वैशाली जिला के हद में बिशनपुर बलाधारी एवं उसके आसपास के क्षेत्र में जरूरतमंदों को इस भीषण ठंड में बचने के लिए 200 गरीबों के बीच कृष्ण भगवान सोनी ने कंबल वितरित किया। वहीं सोनी ने 18 जनवरी को जिला के हद में बिदुपुर के नजदीक बहुआरा पंचायत में जाकर जरूरतमंदों के बीच इस भीषण ठंड से बचाव हेतु कंबल का वितरण कर किया।

कंबल वितरण के अवसर पर उक्त पंचायत के पूर्व मुखिया एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राय एवं वार्ड संख्या 8 के सदस्य रंजन यादव, बिदुपुर स्टेशन व्यावसायी संघ के सदस्य सुशील कुमार तथा वहां मौजूद सभी ग्रामीणों ने उन्हें इस नेक काम में बढ़ चढ़कर सहयोग किया। सोनी ने इस नेक कार्य के लिए गणमान्य जनों को साधुवाद दिया।

ज्ञात हो कि समाजसेवी कृष्ण भगवान सोनी वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के गुदरी स्थित प्रसिद्ध व्यावसायी घराना सोनी अलंकार से तालुक रखते हैं। इन्हे अपने व्यवसाय से ज्यादा समाजसेवा में अभिरुचि है। सोनी अपनी संस्था अमोद अलंकार फाउंडेशन की तरफ से जिले में सालो भर सामाजिक जरूरत के हिसाब से कार्यक्रम चलाते रहते हैं।

हाजीपुर के थाथन बुजुर्ग पंचायत में कम्बल वितरण के मौक़े पर सोनी ने रहिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी ठंड ज्यादा हैं। आप सभी इससे बचें। हमारी संस्था अमोद अलंकार फाउंडेशन ग़रीबों के मदद हमेशा से करता आया हैं। यह एक छोटा सा प्रयास है।

सभी समाजसेवियों को भी मै कहना चाहूंगा की जरूरतमंद गरीब की सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। हम सभी आगे अभी ऐसे कई कार्यक्रम करेंगे। कहा कि हाजीपुर शहर के भी कई स्थानों पर अमोद फाउंडेशन गरीब व असहाय जरुरतमंद जनों को जगह जगह कंबल वितरण किया है।

 310 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *