Advertisement

सांसद के निर्देश पर गरीब असहाय लोगों के बीच किया गया कंबल वितरण

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में बढ़ते ठंड को देखते हुए सांसद जयंत सिंहा के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि बिष्णुगढ़ पूर्वी सह उप प्रमुख के द्वारा गरीब बुजुर्गो असहाय लोगों के बीच पूर्वी मंडल के विभिन्न गावों में 70 कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर भाजयुमो विष्णुगढ़ प्रखंड पूर्वी अध्यक्ष नारायण महतो ने कंबल वितरण करते हुए लोगों के बीच कहा कि वर्षा होने की संभावनाओं से कुछ ही दिनो से ठंड काफी तेजी से बढ़ रही है। इसलिए ठंड से बचे रहने के लिए सांसद की पहल से आप लोगों के बीच कंबल वितरित की जा रही है।

जिससे आप ठंड से बचे रहें। साथ ही कहा कि ठंड से बचे रहने के लिए मोटे वस्त्र और अलाव का अवश्य उपयोग करे। यहाँ मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष पूर्वी नारायण महतो, पूर्वी सांसद प्रतिनिधि सुशील कुमार मंडल, ओबीसी मोर्चा के प्रखंड पूर्वी अध्यक्ष हीरालाल प्रसाद, प्रखंड महामंत्री सुखदेव रजवार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *