जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सौजन्य से कंबल वितरण व् सम्मान समारोह

प्रहरी संवाददाता/जोनामोड़ (बोकारो)। जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सौजन्य से 11 जनवरी को 400 से अधिक जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया। यहां सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 गणमान्य जनों को भी सम्मानित किया गया।

ऑल इंडिया अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के प्रधान सचिव तथा जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डॉ एल बी सिंह ने वैशाली जिला के हद में मतैया चौक पर कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर 400 से अधिक जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया तथा पिछड़े समाज के विकास
केलिये प्रतिबद्ध 51 गणमान्य जनों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वीर बिरसा फाउंडेशन की झारखंड की अध्यक्षा सरिता पांडेय, फाउंडेशन के निदेशक वरूण कुमार पांडेय, सीइओ प्रशांत कुमार राय उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन राजकीय एवं राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डॉ नम्रता आनंद ने की।

कार्यक्रम की शुरूआत आंगतुक अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की गयी। इसके बाद सभी अतिथियों को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में डॉ एल बी सिह, डॉ नम्रता आनंद, जदयू महिला मोर्चा मसौढ़ी की अध्यक्ष शिल्पी देवी, बिहार रूढ़िवादी जनमुक्ति परिषद पटना के अध्यक्ष श्रवण कुमार पासवान, जदयू पिछड़ा वर्ग मसौढ़ी के अध्यक्ष रंजीत पटेल, समाजसेवी विजय यादव ने सहयोग किया।

इस अवसर पर ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लास का सम्मान सर्टिफिकेट ऑल इंडिया अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के अध्यक्ष इंद्र कुमार चंदापुरी ने 51 सम्मानित जनों को दिया।

इस अवसर पर वीर बिरसा फाउंडेशन की झारखंड राज्य अध्यक्ष सरिता पांडेय ने कहा कि असहाय परिवार जो ठंड में गर्म कपड़े के लिए परेशान हैं उनको चिह्नित कर मदद करने की आवश्यकता है। यदि अन्‍य लोग मानवता की सेवा के लिए आगे आए तो गरीबों का दु:ख कम होगा।

डॉ एल बी सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि जरहर्तमंदो के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद बेसहारा ठंड के कारण परेशान हो तो तत्काल उसकी सहायता करें। आज के समय में जरूरतमंद की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदो की सहायता करती रहनी चाहिए।

ऑल इंडिया अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के अध्यक्ष इंद्र कुमार चंदापुरी ने कहा कि समाज सेवा का जज्बा यदि इंसान के अंदर हो तब वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सेवा कर ही लेता है। हम तन-मन धन सभी तरह से समाज की सेवा कर सकते है।

समाजसेवी डॉ नम्रता आनंद ने कहा कि हमारे प्रयास से हजारों लोगों की जान बच सकती है। यह नेक प्रयास हम सभी को करना चाहिए। हम सभी लोगो का प्रयास रहेगा कि निरंतर जरूरमंदो की मदद करें।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा राजेश्वर प्रसाद सिंह, रामदेव बैठा, डॉ शकील अहमद, मोहम्मद मैनुद्दीन, पूर्व मुखिया श्याम सुंदर सिंह, नवल सिंह समेत दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

 126 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *