पूर्व विधायक के नेतृत्व में चला भाजपा का जनसंपर्क अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भाजपा द्वारा जन संपर्क अभियान के तहत मोदी सरकार के विकास कार्यों को देशवासियों को अवगत कराने को लेकर 2 जून को जगह जगह जन संपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत बोकारो जिला के हद में कथारा तथा जारंगडीह में बैठक किया गया। नेतृत्व पूर्व सांसद तथा पूर्व विधायक ने संयुक्त रूप से की।

झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार महा जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय योजनाओं के जनोपयोगी कार्यों के बखान हेतू 2 जून को भाजपा बेरमो प्रखंड की ओर से गायत्री कॉलोनी कथारा के तथा जूनियर डीएवी स्कूल के निकट बेरमो बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना प्लांट परिसर में प्रखंड स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं का अति महत्वपूर्ण बैठक किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय व बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल उपस्थित हुए।

मौके पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गत नौ वर्ष के कार्यकाल के दौरान जन आकांक्षी योजनाओं के तहत विकास के जो कार्य हुए उसे सभी जानते है। यह किसी से छिपा नहीं है। सभी एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच घर-घर जाएं तभी हमें इसका लाभ मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में ही डीवीसी बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा थर्मल का नया प्लांट शुरू हुआ। देश के एक सौ पैंतीस करोड़ जनता के बीच कोरोना वैक्सीन दिया गया।अस्सी करोड़ देशवासियों के बीच अनाज वितरण एवं ग्यारह करोड़ जरूरत मंदो के घरों में शौचालय निर्माण कराया गया।

यह सभी विकास योजना पीएम मोदी की देन है। उन्होंने कहा कि डीएमएफटी फंड के तहत जो कार्य होना चाहिए नहीं हो रहा है। उक्त फंड की राशि व कौन-कौन उक्त राशि द्वारा काम किया जाना है इस मुद्दे पर वर्तमान सांसद के पास रहिवासियों को बातें रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बेरमो क्षेत्र में एनओसी द्वारा कई जनहित के कार्य रुके हुए हैं इस पर भी उन्हें ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव दोनों साथ-साथ कभी भी हो सकता है। इसकी तैयारी के लिए पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को लग जाना चाहिए।

पूर्व विधायक बाटुल ने कहा कि प्रदेश कमिटी के निर्देशानुसार आगामी 30 मई से 30 जून तक जन संपर्क अभियान चलाकर केन्द्र के मोदी सरकार के नौ वर्ष एवं रघुवर दास के पांच वर्ष कार्यकाल के अवधि में जन आकांक्षी योजना के तहत विकास के कार्य हुए। इसे क्षेत्र की जनता के पास ले जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मेघा जलापूर्ति योजना के तहत बेरमो कोयलांचल के अंतर्गत कोई पंचायत ऐसा नहीं जहां पेयजलापूर्ति नहीं हो रहा है। यह सभी मेरी व रघुवर दास सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता रहिवासियों के घर-घर तक जाएं और मोदी सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों को बताएं, ताकि आनेवाले चुनाव में पार्टी को लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि अरमो पंचायत में भी इस योजना का लाभ दो-चार महीनों में मिलने लगेगा। किसी-किसी पंचायत में पानी टंकी बनने नहीं देने में कांग्रेस के लोग रोड़ा बने हुए हैं। कांग्रेस के लोग डीवीसी बोकारो थर्मल आदि में भी एनओसी दिलाने के कार्य मे बाधक बने हुए हैं।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में डीएमएफटी फंड का दुरुपयोग हो रहा है। उक्त राशि को जहां जरूरत नहीं है वहां खर्च किया जा रहा है।

इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद महतो, भामसं नेता दिलीप कुमार आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर ईश्वर प्रजापति, ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, सूरज मल नायक, विश्वनाथ यादव, गीता देवी, सीता देवी, श्रवण सिंह, संजय प्रसाद, मोती महतो, रामेश्वर कुमार मंडल, रामजी सिंह यादव, मनोज यादव, मनोज तिवारी, गौतम राम, अशोक मंडल, आदि।

तिलक महतो, बालेश्वर महतो, रामेश्वर चौधरी, रंजन कुमार पांडेय, बलदेव यादव सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन संजय प्रसाद ने किया।

 132 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *