करगली में भाजपा का परिर्वतन संकल्प सभा का आयोजन

झारखंड को जंगलराज से बचाने की जिम्मेवारी भाजपा ने उठाया है-रवींद्र राय 

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी का परिर्वतन संकल्प सभा बीते 25 सितंबर की संध्या बोकारो जिला के हद में बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड करगली में आयोजित किया गया। परिर्वतन संकल्प यात्रा में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में यात्रा झारखंड प्रभारी सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय शामिल हुए।

इस अवसर पर फुटबॉल मैदान में आयोजित सभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राय ने कहा कि पूर्व में पूरे देश में लोकसभा चुनाव होता था तो आमजन कहते थे कि इस देश को भ्रष्टाचार से कोई बचा नहीं सकता। जब प्रधान भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हो, भ्रष्टाचारी हो उस देश को कोई बचा नहीं सकता है। लेकिन नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 में जब देश में सरकार बनी तो एक नये युग की शुरुआत हुई।

आज हिंदुस्तान दुनिया के पांचवें नंबर पर मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज फिर से एक बार झारखंड में यहां की जनता निराश हो रही है। उदास हो गयी है। राज्य में जंगल राज व्याप्त हो गया है। झारखंड में फिर से एक बार झारखंड बनने के पहले जो जंगल राज था वह आगे आने का संकेत हो रहा है।

उग्रवादी अपना सर उठा रहे हैं। सरकार का संरक्षण घोटालेबाजों को मिल रहा है। यहां के मुख्यमंत्री को फिर भी शर्म नहीं आता है। ऐसी हालत झारखंड की बनी है। ऐसे अंधकार पूर्ण हालत में जब बहन बेटियों को पेट्रोल छिड़क कर जलाया जा रहा है। हवस का शिकार बनाने के लिए हमारी बहनों को, बेटियों को टुकड़े-टुकड़े कर दिये जा रहे हो।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नक्सली चतरा में लेवी दस हजार मांगता है। नहीं देने पर बाप और बेटा दोनों को गोली मार देता है। राय ने कहा कि झारखंड को भारतीय जनता पार्टी ने बनाया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा में इतना दम नहीं था कि जनता को साथ में लेकर अलग राज्य बना लेता। कांग्रेस झारखंड को बनने नहीं देती। लेकिन संपूर्ण समाज का विश्वास भारतीय जनता पार्टी ने लिया और झारखंड बनाया।

झारखंड को बचाने की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने अपने कंधों पर लिया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी ने जो सपना हमें दिखाया था समृद्धि झारखंड का, सुकून झारखंड का, शांतिपूर्ण शासन के झारखंड का, वह सपना हम पूरा करने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता आमजनी के कार्य के लिए दिन रात खडा रहते है। भाजपा के कार्यकर्ताओं में प्रकाश का किरण दिखता है। कहा कि झारखंड सरकार घोटालेबाजों को संरक्षण देने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री, मंत्री जेल जा रहे है। कहा कि झारखंड को भाजपा ने बनाया है, इसलिए झारखंड को जंगलराज से बचाने के लिए भाजपा ने जिम्मेवारी उठाया है।

हर एक आदमी की रक्षा के लिए झारखंड राज्य बना था। बिहार को लालू यादव के जंगलराज से बचाने के लिए झारखंड बना था। लेकिन इंडिया गठबंधन झारखंड को लूट रही है। एक—एक भाजपा कार्यकर्ता जनता को विश्वास दिलाये कि चोरों से झारखंड को बचाना है। इसलिए भाजपा ने झारखंड में परिर्वतन संकल्प यात्रा की शुरूआत की है। झारखंड में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी।

कार्यक्रम प्रभारी सह गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि देश, राज्य, पंचायत स्तर पर विकृति फैल जाती है तो परिर्वतन की जरूरत पडती है। इसलिए झारखंड को बचाने के लिए फिर से परिर्वतन की जरूरत है। यहां कोयला, लोहा, बालू व खनिज संपदा में लूट मचा हुआ है। हम सभी को व्यवस्था में परिर्वतन लाने की जरूरत है। इसके लिए राज्य में भाजपा की सरकार बनाने की जरूरत है।

पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि बेरमो में पहले रात के अंधेरा में लूट होता था, लेकिन अब दिन के उजाले में भी बेरमो में लूट हो रहा है। यहां माफियागिरी हो रही है। बेरमो में पशुपालन से भी बहुत बडा घोटाला हो रहा है। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार 2019 के चुनाव में कई वादे किये थे, पर हर वादे से मुकर गयी है।

कहा कि राज्य में झामुमो और कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राज्य की स्थिति बद से बदतर हुई है। इस सरकार के बनने के बाद हेमंत सोरेन का परिवार सहित कुछ ही परिवार का विकास हो पाया है। इसमें बेरमो विधायक के परिवार का भी विकास हुआ है। सांसद महतो ने कहा कि इस सरकार ने सरकार के संसाधन का उपयोग अपने हित में किया है। सीएम हेमंत सोरेन जब जेल गये तो झामुमो के वरीय नेता झारखंड आंदोलनकारी चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया।

जब हेमंत सोरेन जेल से बाहर आये तो वरीय नेता चंपई सोरेन को हटाकर हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने गये। कहा कि आने वाली विधानसभा चुनाव में सभी एक मत से भाजपा को वोट देकर एनडीए का सरकार बनाये। कहा कि परिवर्तन रैली का उद्देश्य राज्य वासियों को जागरूक करना है। परिवर्तन रैली झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेगी। कहा कि झामुमो, कांग्रेस गठबंधन की सरकार झारखंड में जब से काबिज हुई है यहां लूट मची हुई है।

सरकार ने चुनावी घोषणा को अब तक पूरा नहीं किया। कहा कि झामुमो पति-पत्नी तक सीमित हो गया है। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि स्व राजेंद्र बाबू के निधन के बाद उनकी कृपा से जयमंगल सिंह बेरमो विधायक बने। विधायक ने बीते धनबाद लोकसभा चुनाव में बेरमो की जनता व मजदूर के करोड़ों रूपये को खर्च किया, परंतु धनबाद की जनता ने उन्हें नकार दिया और एक गरीब का बेटा को अपना प्रतिनिधित्व चुनने का काम किया है। कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो लुटे हुए पैसे वापस भी होंगे और जेल भी जाना पड़ेगा।

कहा कि बेरमो विधायक के सुरक्षा में राज्य सरकार लाखों रुपए खर्च कर रही है, यह पैसा जनता का है। जिसका दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज की जनता जागरुक होकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीताने का काम करें। भाजपा ही झारखंड सहित बेरमो का विकास कर सकती है।

बोकारो विधायक विरंची नारायण ने कहा कि झारखंड सरकार ने सबको ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको हेमंत सरकार ने ठगा नहीं। विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार ने कहा था कि 5 लाख नौजवानों को नौकरी दूंगा, अगर नौकरी नहीं दिया तो 5000 और 7000 बेरोजगारी भत्ता दूंगा। दोनों नहीं दिया तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा। अबतक नौकरी भी नहीं दिया, बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया।

आज झारखंड की जनता ढूंढ रही है कि हेमंत सोरेन राजनीति से कब संन्यास लेने जा रहे हैं। कहा कि आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व रसोईया को परमानेंट कर दूंगा। सहायक पुलिस कर्मी व होमगार्ड के जवानों को परमानेंट कर दूंगा, यानी जितने भी अनुबंध कर्मी है सबको परमानेंट कर दूंगा। लेकिन किसी को नहीं किया और आज जब परमानेंट करने की बात कर रहे हैं तो हेमंत सरकार के पुलिस लाठी और अशु गैस के गोले छोड़ने का काम कर रहे हैं।

कहा कि यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि कैसे हमारे हिंदू बहन बेटियों के साथ, कैसे हमारे आदिवासी बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ करने का काम उनकी अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने का काम यह सरकार करवा रही है। झारखंड में पूरे देश में सबसे ज्यादा हत्याकांड हो रहा है।

बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हेमंत सोरेन की सरकार तथा बेरमो के विधायक ने राज्य को लूटने का काम किया है। बेरमो का लगातार दोहन किया जा रहा है। यहां लूट की गंगा बह रही है, इसलिए बेरमो व राज्य में परिर्वतन की जरूरत है। इसके लिए भाजपा की सरकार झारखंड में बनाने की जरूरत है।
सभा की अध्यक्षता बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय, संचालन महामंत्री अनिल स्वर्णकार व पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम तथा धन्यवाद ज्ञापन फुसरो मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया।

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव, डॉ प्रह्लाद बरनवाल, रोहित लाल चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी, जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टिनू सिंह, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह, लक्ष्मण नायक, मधुसूदन प्रसाद सिंह, अर्जुन सिंह, विनय सिंह, अर्चना सिंह, रीना पांडेय, टुनटुन तिवारी, सुरेश दुबे, सुरेंद्र राज, देवीदास, शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, शंकर रजक, आदि।

भाई प्रमोद सिंह, रमेश स्वर्णकार, अनिल गुप्ता, हिमाचल मिश्रा, सचिन मिश्रा, ईश्वरचंद्र प्रजापति, सुरजमल नायक, मुकेश मिश्रा, नंद तिवारी, पीतांबर मिश्रा, सुरजीत चक्रवर्ती, गुरुवारी देवी, वीणा देवी, धनेश्वर महतो, वैभव चौरसिया, जितेंद्र सिंह, भरत वर्मा, सुमित सिंह, संतोष कुमार, लालमोहन महतो, राजेश कुमार पांडेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 48 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *