Advertisement

छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपाइयों ने निकाला प्रतिवाद मार्च

अशोक सिंह/बगोदर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 9 अगस्त को गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर में प्रतिवाद मार्च निकाल कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) का पुतला दहन कर विरोध जताया।

इसके पूर्व बस पड़ाव स्थित पार्टी कार्यालय से प्रतिवाद मार्च की शुरुआत की गई। साथ हीं बगोदर बाजार भ्रमण करते हुए चौराहे पर नुक्कड़ सभा में तब्दील होकर हेमंत सोरेन का पुतला जलाकर विरोध जताया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जुटे भाजपायीयों ने हेमंत सोरेन मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए धनबाद में बीते दिनों आंदोलनरत छात्राओं पर बर्बरतापूर्ण तरीके से हुए लाठी चार्ज में दोषी पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

भाजयुमो के बगोदर प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ साव ने इस घटना की कडी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपना अधिकार माँगने का हक है।

जब 12वीं के असफल छात्रओं ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलने की कोशिश किया तो उस दौरान निर्दोष छात्राओं पर बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठिया बरसायी गई। जिससे आज भी कई छात्र अस्पताल में ईलाजरत है।

प्रतिवाद मार्च में अशोक सोनी, कुलदीप साव, सुधीर सिंह, पशुपति शर्मा, सोनु सिंह, राजू सिंह, नवीन चौरसीया, शंकर पटेल, धनंजय सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *