भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला दहन कर जताया विरोध

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह जिला के हद में बगोदर में 24 अगस्त को झारखंड सरकार के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाल कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया।

जानकारी के अनुसार बीते दिनों झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आक्रोश रैली में लाठीचार्ज के विरोध में बगोदर थाना गेट के समीप सीएम का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजयुमो ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि पुर्व घोषित कार्यक्रम के तहत राँची में युवा आक्रोश रैली कार्यक्रम किया गया था।

आक्रोश रैली के दौरान जगह जगह पर रोके गये युवाओं पर बर्बरता पुर्ण तरीके से लाठी चार्ज, पानी का बौछार तथा आँसू गैस के गोले से सैकड़ो प्रदर्शनकारी घायल हुए है। कहा गया कि वादा खिलाफी सरकार से पांच साल का हिसाब मांगने राज्य के युवा गये था। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार अपने वादे को पुरा नही कर पांच साल तक राज्य के युवाओं को ठगने का काम किया है।

मौके पर जिप सदस्य दुर्गेश कुमार साहू, निपटा सदस्या रीता प्रसाद, अडवारा मुखिया पति धनेश्वर मरांडी, रघु सोनी, पुर्व प्रमुख सविता देवी, महेश मिश्रा, रंजीत मेहता, अशोक मंडल, सुरेश मंडल, दोन्दलो मुखिया सह भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुलसी तलवार, विरु सिंह, उमेश मंडल, राजू सिंह, सुखदेव आदि।

राणा, धर्मवीर प्रसाद, राकेश तिवारी, सूरज कुमार, बबलू राय, नंदलाल महतो, अनंत सिंह, सुधीर सिंह, रघु सोनी, धंनजय सिंह, धनेश्वर मरांडी, कुंदन ठाकुर, चंदन ठाकुर, उप मुखिया सूरज मेहता, दामोदर शर्मा, चनेश्वर साव, रूपेश जयसवाल, संजय चौरसिया, छोटीलाल साव समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 42 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *