Advertisement

लाठीचार्ज के विरोध में भाजपायीयों ने मनाया काला दिवस

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रदर्शन के दौरान रांची में हुए लाठीचार्ज के विरोध में 9 सितंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो अपना बाजार के समीप नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आह्वान पर आज कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर हेमंत सरकार का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि राँची में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर दमनात्मक हेमंत सरकार के बर्बर पुलिसकर्मियों के द्वारा हिंसक लाठीचार्ज किया गया।

कहा कि हेमंत सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति अपनाकर किसी विशेष धर्म को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। जो निंदनीय है। भाजपा इसका घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार तालिबानियों से भी ज्यादा बर्बरता कर रही है।

मौके पर महिला मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, कृष्ण कुमार, अनिल गुप्ता, जितेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, भरत वर्मा, चंदन राम, नवल किशोर सिंह, लाल मोहन महतो, रविंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार, मनोज कुमार, रामु तांती, सरोजिनी दुबे, निपु कुमारी, अनिता कुमारी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *