भाजपायीयों ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की 97वीं जयंती मनाया

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई थे, जिन्होंने एक पत्रकार से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया था। उनके जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में जैनामोड़ स्थित कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर जैनामोड़ के भाजपा कार्यालय में जरीडीह प्रख़ंड के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चन्द्र प्रजापति और झारखंड प्रदेश के भाजपा कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में जयंती पर याद किये गये।

साथ हीं जैनामोड़ रेफरल अस्पताल में बीमार  ग्रस्त लोगों के बीच भाजपा नेता मनोज कुमार ठाकुर और सुभाषचन्द्र प्रजापति के नेतृत्व में फल का वितरण किया गया। यहाँ भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया।

प्रदेश महामंत्री सिंह ने कहा कि उनके विकास के कार्यो ने देश के नागरिकों के जीवन पर काफी विकास शील प्रभाव डाला है। उन्होने देश के विकास और मजबूती के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। अटल बिहारी वाजपेयी ने शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी काम किया था। कहा कि वे कुशल वक्ता थे।

साथ हीं अन्य विरोधी पार्टियों के भी चहेते थे। वर्ष 1977 में मोरारजी देसाई की सरकार (Government) में वे विदेश मंत्री रहे।  वाजपेयी को एक कवि के तौर पर भी जाना जाता है।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यालय में संतोष जयसवाल, हीरालाल महतो, अशोक कुमार सोरेन, अशोक कुमार यादव, टीका प्रसाद, निताई जी, जिला मंत्री जय नारायण मरांडी, सुभाष महतो, शंभू सिंह, अशोक सोरेन, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामलाल सोरन, महामंत्री गोविंद टूडू, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक आदि शामिल थे।

 121 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *