भाजपायीयों ने किया झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में होसिर स्थित सुभाष चौक में भाजपाइयों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) का  पुतला दहन किया। मौके पर दर्जनों भाजपा समर्थक एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

पुतला दहन का कार्यक्रम 5 सितंबर की संध्या 6:00 बजे साड़म मंडल भाजपा उपाध्यक्ष तामेश्वर प्रजापति के नेतृत्व में किया गया। यहां भाजपाइयों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

साथ ही नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व प्रदेश संयोजक देवनारायण प्रजापति ने कहा कि झारखंड विधानसभा में सरकार द्वारा अलग से नमाज पढ़ने की व्यवस्था करके, दूसरे सम्प्रदाय के साथ विश्वासघात करने काम किया है।

उन्होंने कहा कि सीएम द्वारा विशेष सम्प्रदाय को अलग से कमरा देना और दूसरे सम्प्रदाय को नीचा दिखाने का काम किया गया है। इस कारण भाजपा विरोध करते हुए पुरे राज्य भर में पुतला दहन करने का काम कर रही है। इस दौरान प्रजापति ने कहा कि हेमंत सोरेन सभी धर्मों के पूजा के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था करें, अन्यथा अपना निर्णय वापस ले।

 

 207 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *