प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भाजपा (BJP) फुसरो मंडल की अहम बैठक 22 दिसंबर को आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह तथा संचालन वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की रीति-नीतियों और काशी विश्वनाथ कारिडोर के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बदौलत काशी विश्वनाथ मंदिर को बदहाली से मुक्ति मिली है।
उन्होंने कहा कि आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मंडल के सभी बूथों पर मनाई जाएगी। जिसमें बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। ओबीसी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत यादव और किसान मोर्चा (Kishan Morcha) के मंडल अध्यक्ष दीपक गिरी ने कहा कि मंडल के सभी बूथो में कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इससे बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा।
मौके पर वार्ड पार्षद भरत वर्मा, प्राचार्य रविंदर सिंह, टुनटुन तिवारी, शंकर सिन्हा, अरुण कुमार, विद्यार्थी पांडेय, चंदन कुमार, तरुण चक्रवर्ती, रमेश स्वर्णकार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply