एसपी सक्सेना/रांची (झारखंड)। रांची जिला (Ranchi district) के हद में 22 सितंबर की संध्या ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालू में भाजपा नेता अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की सूचना है। मंडल मीडिया प्रभारी राज किशोर साहू भी गोली लगने से घायल बताये जा रहे हैं। घटना आर्यन ढाबा पालू में घटित हुआ है।
जानकारी के अनुसार अपराधियों ने जीतराम पर ताबड़तोड़ गोली बरसाई, इसके बाद वे फरार हो गए। गोली मारने के बाद जीतराम को मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में एक कार्यकर्ता राजकिशोर साहू गोली लगने से जख्मी हो गए हैं। उनका इलाज मेदांता में चल रहा है। उनके हाथ में गोली लगी है। इस घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है।
पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं हो पाया है। जिलाध्यक्ष की हत्या के बाद से पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
बताया जाता है कि 22 सितंबर की शाम लगभग साढ़े छह बजे भाजपा एसटी मोर्चा द्वारा ओरमांझी शास्त्री चौक पर मांडर विधायक बंधु तिर्की का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जीतराम मुंडा पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल होकर राजकिशोर साहू के साथ लौट रहे थे।
इसी दौरान वह आर्यन होटल में चाय पीने के लिए रुके। चाय पीने के बाद वह वहां से निकलने वाले ही थे कि तभी बाइक से दो अपराधी आए और जीतराम मुंडा को गोली मार दी। इस दौरान राजकिशोर साहू को भी गोली लगी। गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए।
गोली लगने के बाद जीतराम वहीं पर गिर गए। बाद में उन्हें इलाज के लिए ईरबा स्थित मेदांता अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हॉस्पिटल पहुंचकर परिवारजनो को सांत्वना दिया।
![]()












Leave a Reply