एस.पी.सक्सेना/बोकारो(Bokaro)। बेरमो विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के कुछ नेता दुष्प्रचार कर रहे हैं। भाजपायी दुष्प्रचार कर जनता को बरगलाने का काम बंद करे अन्यथा इसके भयंकर दुष्परिणाम होगा। ऐसे में आनेवाले समय में यहाँ के लोग भाजपा के नाम से घृणा करने लगेंगे। उक्त बातें झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा गुंजन सिंह ने 31 अक्टूबर को बेरमो विधानसभा उप चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से विशेष भेंट में कही।
महिला कांग्रेस अध्यक्षा सिंह ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह अग्रणी रहे हैं। उन्होंने अपने पिता स्व राजेन्द्र बाबू के सम्मान को बनाये रखा है। इसलिए भाजपा नेता दुष्प्रचार कर जनता को बरगलाने का काम बंद कर दे। बेरमो की जनता शिक्षित और समझदार है। जनता भाजपायीयों के बहकावे में आनेवाली नहीं है। महिला नेत्री सिंह ने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी बाटुल पर प्रहार करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना काल में जनता के लिए बांटे गए राशन राहत में बाटुल की भूमिका क्या रही है यह बेरमो की जनता से छिपा नहीं है। इसका जबाब बेरमो की जनता बैलेट से देगी। चुनाव दुष्प्रचार फैलाने से नहीं विकास के नाम पर जीता जाता है। महिला नेत्री सिंह के अनुसार यूपीए समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी क्षेत्र के तमाम महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को सम्मान देने का काम किया है इसलिये बेरमो की जनता की पहली पसंद कुमार जयमंगल सिंह हैं न कि बाटुल। महिला नेत्री ने बताया कि हाल के वर्षों में देश में भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हुई है। प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव अनिता सिन्हा तथा कंचन चौधरी ने कहा कि उनके द्वारा अबतक बेरमो विधानसभा क्षेत्र के फुसरो,जैनामोड़,अंगवाली,चन्द्रपुरा आदि का दौरा के क्रम में रहिवासियो का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी बाटुल द्वारा अपने विधायक काल के पांच साल में क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया गया इसलिए पिछले साल यहाँ की जनता राजेन्द्र बाबू को अब इस बार उनके पुत्र जयमंगल को अपना समर्थन देने का काम करेगी। झामुमो बोकारो जिला महिला सेल की जिलाध्यक्ष पुनम शर्मा के अनुसार इस चुनाव में वे यूपीए उम्मीदवार कुमार जयमंगल के जीत के प्रति पुरी तरह आश्वस्त हैं। आज झारखंड में जयमंगल जैसे युवा की जरुरत है। महिला नेत्री शर्मा के अनुसार जयमंगल की कार्यप्रणाली से विरोधियों में घबराहट देखा जा रहा है इसलिए विरोधी जितने के लिए लोगों को पैसे के बल पर फोड़ने का काम करने में लगा है लेकिन जनता ऐसे तत्त्वों को करारा जबाब देने का मन बना लिया है।
प्रहरी संवाददाता/
![]()












Leave a Reply