भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया संविधान दिवस

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो के राजेंद्र स्मृति भवन में संविधान दिवस मनाया गया। यहां भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बोकारो जिला द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी, भाजपा नेत्री डॉक्टर उषा सिंह, प्रकाश कुमार सिंह, अर्चना सिंह, फटीक चन्द्र दास, विनोद कुमार, देवी दास आदि उपस्थित होकर पुष्पंजली अर्पित किया।

मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हर भारतीय के लिए 26 नवंबर का दिन खास अहमियत रखता है। कहा गया कि वर्ष 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को अपनाया था। इसे पूरा करने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे थे। कहा गया कि 26 जनवरी 1950 को यह पुरे देश में लागू किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश में 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। संविधान दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। 25 नवंबर 1949 को संविधान सभा की आखिरी बैठक थी। इसमें बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर ने समापन भाषण दिया था। उन्‍होंने कई चुनौतियों का जिक्र किया था। आंबेडकर ने इसमें आर्थिक और सामाजिक असमानता का मसला उठाया था। इस अवसर पर पुराना बीडीओ ऑफिस से फुसरो तक जुलूस निकाला गया।

जुलूस व् कार्यक्रम में संत सिंह, विनोद महतो, प्रमोद राम, दिनेश सिंह, रामू तांती, चंदन राम, कृष्ण रजवार, वैभव चौरसिया, भरत वर्मा, सुमित सिंह, दिनेश यादव, दीपक गिरि, कुंज बिहारी प्रसाद, मूलचंद खुराना, नवल किशोर सिंह, वीणा देवी, लाल मोहन महतो, दीपक बाउरी, राकेश बाउरी, अनिल गुप्ता, मोहन महतो, अर्जुन रविदास, मनोज कुमार, सूरज सिंह राठौर, जितेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

 139 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *