एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। ओबीसी (OBC) से जुड़े 127 वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा व राज्यसभा में पारित होने के उपलक्ष्य पर 12 अगस्त को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो शास्त्री नगर स्थित भाजपा नेता दिनेश सिंह के आवासीय कार्यालय में भाजपा फुसरो नगर ओबीसी मोर्चा की ओर से मिठाई बांट खुशी जताया गया।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्रीकांत सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई।
बैठक में राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के बोकारो जिलाध्यक्ष सह भाजपा ओबीसी मोर्चा के वरीय नेता अनिल गुप्ता ने कहा कि केन्द्र के मोदी सरकार द्वारा ओबीसी विधेयक बिल दोनों सदनों में निर्विरोध पास किया गया।
इस विधेयक में राज्यो को सामाजिक व शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों की अपनी राज्य सूची तैयार करने का अधिकार बहाल करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पूर्ण समर्थन से सदन में इस विधेयक को पारित किया गया। जिससे पूरे देश में खुशी का माहौल है।
इस विधेयक से राज्यों को ओबीसी वर्ग के लोगों को अपनी राज्य सूची तैयार करने का अधिकार बहाल करने का प्रवाधान है। मौके पर मुख्य रूप से फुसरो नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, भरत वर्मा, रवींद्र सिंह, राहुल दिगार, नीलकंठ दास, तुलसी विश्वकर्मा, मदन गुप्ता, अशोक सिंह, मिथलेश सिंह आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply