भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिरिडीह झंडा मैदान में की जनसभा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 22 जून को गिरिडीह पहुंचे। उन्होंने गिरिडीह के झंडा मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

इसके पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के गिरिडीह पहुंचने पर उनका स्वागत एरोड्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा किया गया। झंडा मैदान पहुंचने पर नड्डा का स्वागत मंचासीन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर, शाल ओढ़ाकर तथा मोमेंटो प्रदान कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर उनके कार्यकाल में की गई तमाम उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। वहीं उन्होंने प्रदेश की हेमंत सरकार के कार्यकलापो की जमकर आलोचना की।

सभा को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व् बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय व् रविंद्र कुमार राय, विधायक केदार हाजरा, ढूल्लू महतो, आशा लकड़ा सहीत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन बोकारो के विधायक विरंची नारायण द्वारा किया गया।

मौके पर जिप अध्यक्षा मुनिया देवी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यहां गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, जिलाध्यक्ष गिरिडीह महादेव दुबे, दिनेश प्रसाद यादव, विनय सिंह, चुन्नू कांत, नूनू लाल मरांडी, सुरेश साहू, कामेश्वर पासवान, मुकेश जालान, संदीप डगाईच, शालिनी वैसखियार, लक्ष्मण सिंह, दिलीप वर्मा, प्रणव वर्मा, संजीत कुमार सिंह, पप्पू सहित आसपास जिलों के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

 100 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *