Advertisement

चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने भाजपा नेता जगन्नाथ राम

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा का झारखंड प्रदेश (Jharkhand Pradesh) अध्यक्ष चुनाव को लेकर एक बैठक बीते दिनों जैन भवन हजारीबाग में आयोजित किया गया।

जिसमें भाजपा बोकारो जिला पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ राम को सर्वसम्मति से महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ राम ने कहा कि महासभा को पूरे प्रदेश के जिले में जाकर मजबूत करने का काम करूँगा। चंद्रवशी समाज के कमजोर पिछड़े लोगों को समाज में एक अलग पहचान दिलाऊंगा। उनके अध्यक्ष बनने पर चंद्रवंशी समाज बेरमो के लोगों ने बधाई दी।

जिसमें महासभा के बोकारो जिलाध्यक्ष बब्लू चंद्रवंशी, ओम सिंह, राजेश रवानी, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, मदन वर्मा, अमित कुमार, संतोष चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, कन्हैयालाल चंद्रवंशी, रामपुकार राम, विजय अडवाणी, सुरेन्द्र राम, सुनील रवानी, विक्की रवानी आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *