प्रकाश सिंह पर मुकदमा साजिश का हिस्सा-भाजपा ज़िलाध्यक्ष

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधान सभा क्षेत्र के भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन में प्राथमिकी दर्ज होने पर 16 अप्रैल को पार्टी नेताओं ने घोर निंदा की है।

इस संबंध में भाजपा के बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि पार्टी के सक्रिय और जुझारू नेता प्रकाश कुमार सिंह पर केस साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बेरमो की जनता भी यह सब देख रही है। आगामी विधान सभा चुनाव में यहां की जनता इसका जवाब जरूर देगी।

बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि सबसे पहले तो हमलोग वहां डॉक्टर बीआर अंबेडकर की जयंती मना रहे थे। उसी बीच चुनाव के संदर्भ में चर्चा की गई। यह कोई आपत्ति जनक नहीं है। अब ऐसे में हमारी पार्टी के नेता सिंह को साजिश के तहत फंसाया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि के दबाव में ऐसा किया गया है। भाजपा के बेरमो विधान सभा प्रभारी लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि प्रकाश कुमार सिंह पर केस होना समझ से परे है।

भाजपा के वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपाई संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर सुभाष नगर में जुटे थे, उस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रकाश कुमार सिंह व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ढोरी स्टाफ क्वार्टर के प्रधानाचार्य परमानंद सिंह पर केस ने उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया है।

 106 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *