Advertisement

राज्य रेलमंत्री से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve) से दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर 2 ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।

इस प्रस्ताव में कहा गया है की पश्चिमी भाग में रहने वाले उत्तर भारतीयों को मुंबई से बिहार और उत्तर प्रदेश आने जाने में सुविधा होगी। इसके अलावा ट्रैफिक का भी विकेन्द्रीयकरण होगा। इस विषय पर रेल मंत्री ने अश्वासन दिया है की 2 ट्रेनें जल्द ही शुरू की जाएगी।

भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पाण्डेय के अनुसार एम एम आर क्षेत्र के पश्चिमी भाग में रहने वाले उत्तर भारतीयों को ध्यान में रखकर वसई जंक्शन (Vasai Junction) होते हुए बांद्रा टर्मिनस मुंबई से वाराणसी/ प्रयागराज तथा मुजफ्फरपुर/ दरभंगा के लिए 2 नई ट्रेनें शुरू करने का प्रस्ताव राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे को दिया है। इससे पश्चिमी भाग में रहने वाले उत्तर भारतीयों को बिहार और उत्तर प्रदेश आदि आने- जाने में सुविधा होगी।

मौजूदा समय में वसई विरार के यात्रियों को कुर्ला या वीटी जाने के लिए अनावश्यक समय और पैसा खर्च होता है। उन्होंने कहा की अगर यह प्रस्ताव पारित हो जाता है तो यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व संजय पांडेय ने किया। उनके साथ बृजेश सिंह, संतोष सिंह, फूल सिंह और चिराग गुप्ता आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *