द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाटी और गुलाल लगाकर किया खुशी का इजहार

प्रहरी संवाददाता/फुसरो/कसमार (बोकारो)। राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू की भारी जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बोकारो जिला के हद में फुसरो, कसमार आदि जगहों मे जश्न मनाया। एक दूसरे को ग़ुलाल लगाये तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

फुसरो स्थित बैक मोड़ और पूर्व सासंद रविंद्र कुमार पांडेय के अवासीय कार्यलय में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर तथा गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर आसपास के रहिवासियों ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

मौके पर वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, विनय सिंह, जिला मंत्री विक्रम पांडेय, मंडल अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिक दल है, जो आदिवासी समुदाय से आने वाली योग्य महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने की ना सिर्फ सोचा, बल्कि राष्ट्रपति बनवा कर एक मिसाल कायम किया।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, पिछड़े, दलित, हरिजन और आदिवासी को मुख्यधारा से जोड़ने का ना सिर्फ काम किया, बल्कि पिछली पंक्ति में खड़े रहने वाली जनजाति से एक प्रबुद्ध महिला द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति और प्रथम नागरिक बना दिया। जितेंद्र टुडु के नेतृत्व मे आदिवासी महिलाओ ने बढ़-चढ़कर खुशी का इजहार किया।

मौके पर वैभव चौरसिया, दिनेश सिंह, देवी दास, टुनटुन तिवारी, भरत वर्मा, निप्पू कुमारी, शनि सिंह, सूरज सिंह, दिनेश यादव, रमेश स्वर्णकार, मनोज कुमार, विवेश कुमार, नवल किशोर सिंह, तरूण चक्रवर्ती, गणेश सिंह, वीणा देवी, पुष्पा देवी, बंसत पाठक, अशोक रविदास आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

कसमार से प्रहरी संवाददाता के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रधान महामंत्री कसमार प्रखंड के नेतृत्व में खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी गई तथा पटाखे फोड़े गए। यहां मुख्य रूप से परमेश्वर नायक, कुणाल जयसवाल, प्रताप सिंह, पुरेंद्र प्रसाद चौबे, मृत्युंजय पांडेय, अर्जुन नायक, विकास पांडेय, ईश्वर साव, तिलेश्वर महतो आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 226 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *