Advertisement

भाजपा ने मनाया सेवा और समर्पण पखवाड़ा

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में होसिर स्थित देवीपुर पंचायत भवन में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मोत्सव के रूप में 29 सितंबर को सेवा एवं समर्पण पखवाड़ा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चितरंजन साव की अध्यक्षता में 125 बुजुर्ग एवं महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन भाजपा नेता घनश्याम डे ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो विधायक सह झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक बिरंचि नारायण एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि बोकारो विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में ओबीसी मोर्चा के लोगों को शामिल किया गया है। उन्हें मेडिकल नीट में भी आरक्षण दिया गया। केंद्र में और राज्य में ओबीसी मोर्चा के बहुत सारे वरीय नेतागण है और हम सभी ओबीसी से ही आते हैं।

आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा राज्य की जनता के साथ वादाखिलाफी की गई। जिस कारण विकास की गति रुक गई है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला 20सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, अनिल स्वर्णकार, चंदना डे, मोहन राम, लाल बाबू शर्मा, रंजीत गुप्ता, राजेश बरनवाल, विशाल चौहान, युवा मोर्चा जिला मंत्री विनोद यादव, जिला महामंत्री विनोद पासवान, विजयानंद प्रसाद पटवा, अमन कुमार, गोमियां युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित यादव, साडम मंडल उपाध्यक्ष तामेश्वर प्रजापति, अटल हलधर, शीला रानी सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *