Advertisement

ओमान में पोल टूटने से बिष्णुगढ़ के मजदूर की मौत

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में बिष्णुगढ़ प्रखंड के चांदो निवासी स्वर्गीय रूपलाल महतो के पुत्र टीमन महतो की बीते 25 अगस्त की शाम ओमान के मस्कट में एलटी पोल टूटने से मौत हो गयी।

मौत की खबर मिलने पर उसके घर में गम का माहौल छा गया। मृतक ओमान की राजधानी मस्कट में ब्यूटीफुल काॅस्ट कंपनी में लाइनमैन टैक्निशियन के तौर पर कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार मृतक टीमन महतो के तीन बच्चे हैं। मामले में हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा से शव जल्द से जल्द भारत लाने एवं मुआवजा दिलाने की मांग कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर पटेल, जिप सदस्य मिथिला पटेल, पूर्व मुखिया डुमरचंद महतो, समाजसेवी रूपलाल महतो, गंगाधर महतो, नारायण महतो, दीपक भारती, महावीर महतो ने मांग किया है।

जबकि प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने कंपनी से मृतक के घरवालों को उचित मुआवजा मुहैया कराने की मांग की है।

समाजसेवी अली ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की मौत हो जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। झारखंड के नौजवानों को रोजी-रोटी कमाने के लिए देश-विदेश जाना पड़ता है, जहाँ पर उन्हें तरह-तरह की परेशानियों को झेलना पड़ता है। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से अपील किया है कि इन मजदूरों के हितों की सुरक्षा का ठोस उपाय करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *