बिरसा मुंडा मिश्रित बागवानी का पहला फल ब्राह्मण को किया दान

मात्र तीन फीट उंची अमरुद के पौधे में लगा फल

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih District) के सीमांकन पर हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार में मनरेगा (Manrega) से निर्मित बिरसा मुंडा मिश्रित आम बागवानी का पहला फल ब्राह्मणों को दान किया गया। इस अवसर पर लगभग दर्जनभर रहिवासी उपस्थित थे।

गाल्होवार पंचायत के कृषक मित्र विश्वनाथ महतो के द्वारा 17 अक्टूबर को आम बागवानी की देखरेख पर उनके द्वारा बागवानी का पहला फल ब्राह्मण ब्रह्मदेव मिश्रा को अमरूद का फल व दक्षिणा दान किया गया।

इस मौके पर ब्रह्मदेव मिश्रा ने प्रसाद स्वरूप उक्त फल को स्वीकार करते हुए कहा कि किसी भी पौधे का पहला फल व पहला अनाज की उपज शास्त्रों के अनुसार ब्राह्मणों को दान की जाती है। उन्होंने कहा कि दान करने से फल की वृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है।

कृषक मित्र विश्वनाथ महतो के निगरानी में मनरेगा से निर्मित बिरसा मुंडा मिश्रित आम बागवानी के तहत स्थानीय रहिवासी पनवा देवी के जमीन में लगभग 156 फलदार पौधा और 40 छायादार व इमारती पौधा लगाए गए है। लगभग ऐसे 40 अमरुद के पौधे में फल आया है जिसकी उँचाई मात्र तीन फिट हीं होगी।

इस संबंध में कृषक मित्र महतो ने खुशी जाहिर की। मौके पर कृषक मित्र विश्वनाथ महतो, ब्राह्मण ब्रह्मदेव मिश्रा के अलावा बसंत नायक, मनोज शर्मा, सुधीर रजक, धीरज शर्मा, काली रविदास, राजेश रजक आदि उपस्थित थे।

 197 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *