Advertisement

कुरपनिया मुख्य मार्ग पर बाइक सवार गिर कर गंभीर रूप से घायल

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district के हद में गांधीनगर थाना क्षेत्र के कुरपनिया मार्ग पर स्थित जीतन मीट दुकान के पास मुख्य सड़क पर फिसलन से मोटरसाइकिल (Motorcycle) सवार चंद्रपुरा निवासी राजेंद्र चित्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल में सवार पत्नी को भी चोटें आई है। घटना 5 दिसंबर की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि दुर्घटना के तुरंत बाद गांधीनगर थाना के अवर निरीक्षक अज़मत हुसैन सहित पुलिस जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी भेज दिया। जहां उसका प्रार्थमिक उपचार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुरा निवासी राजेंद्र चित्रकार अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से दवा लाने के लिए बनासो जा रहा था, तभी गांधीनगर थाना के निकट जीतन मीट दुकान के पास सड़क के फिसलन से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया और मोटरसाइकिल सहित दोनों पति पत्नी गिर गए, आदि।

जिससे मोटरसाइकिल सवार राजेंद्र चित्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि उसके जांघ के पास की हड्डी टूट गया है, जबकि उसकी पत्नी को भी चोटें आई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *