प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर थाना के हद में राष्ट्रीय उच्च पथ (एन एच) दो अटका बीस माइल के पास 14 फरवरी को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर अवस्था में घायल युवक को स्थानीय रहिवासियों की मदद से प्राथमिक उपचार हेतू समुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अटका बुढाचांच निवासी शत्रुधन सिंह के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि उक्त युवक गैडा में होटल चलाता था। वह गैडा अपने होटल से बाइक से अटका स्थित बुढा चांच अपने घर जा रहा था, इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। घटना की सुचना मिलते ही बगोदर विधायक वनोद सिंह, पुर्व विधायक नागेन्द्र महतो समुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचकर घटना पर गहरा दुःख जताया।
![]()












Leave a Reply