Advertisement

बाइक गड्ढे में गिरने से बाइक चालक की मौत

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां थाना (Beef station) के हद में तुलबुल बाजार (Bulbul Bazaar) के मुख्य पथ के समीप अनियंत्रित मोटरसाइकिल (Unruly motorcycle) गड्ढे में गिरने के कारण ललपनियाँ रहिवासी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना 23 नवंबर की रात्री की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ललपनियाँ रहिवासी 32 वर्षीय टूना करमाली 23 नवंबर की बीती रात्री गोमियां से अपने पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक JH10BA/3571 से लौटने के क्रम में रात्रि 11बजे खिजुरिया टांड के समीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गर्इ। घटना की जानकारी उसके साथ रहने वाले उसके जिजा को लगी। उसने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन को इसकी जानकारी दी। रात्रि में ही गोमियां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को सुबह थाने लाया गया और शव को अपने कब्जे में लेकर शव को अंत्य परिक्षण हेतू अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
मृतक ललपनियाँ मेस में खाना बनाने का काम करता था। इस घटना से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के तीन छोटे बच्चे भी हैं। घर को संभालने वाला यही इकलौता व्यक्ति था। समाचार प्रेषण तक मौके पर गोमियां थाना के पीएसआई महावीर पंडित, एएसआई अरविंद शर्मा अपने दल बल के साथ डटे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *