बिहार के सीएम ने विकास के साथ-साथ अस्मिता का भी रखा ख्याल-विजय

मुंबई से भी बेहतर स्थिति में आज हैं पटना शहर-सांसद

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। जदयू के गया (बिहार) के सांसद विजय कुमार मांझी 10 अक्टूबर को फुसरो नया रोड स्थित राम प्रवेश शर्मा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

इस अवसर पर सांसद मांझी ने प्रेस को बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री (सीएम) नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने राज्य के विकास के साथ-साथ अस्मिता का भी काफी ख्याल रखा है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के बाहर रह रहे बिहारी बड़े शान के साथ रहते हैं।

बिहारियों को नीतीश कुमार पर गर्व है। मुख्यमंत्री बिहार में रह रहे लोगों के साथ-साथ बाहर रहने वालों के लिए भी उतनी ही ईमानदारी से काम करते हैं। उन्होंने बिहार के विकास की जो लकीर खींच दी है, वह भूतो न भविष्यति है। लोग उन्हें विकास पुरुष के रूप में देखते हैं।

सांसद ने कहा कि बिहार में इन 15 वर्षों में सामाजिक सद्भावना के साथ-साथ दलितों, पिछड़ो, वंचितों एवं अल्पसंख्यकों के कल्याण और महिलाओं के उत्थान की अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गयी है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद एवं राबड़ी देवी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पति-पत्नी के 15 साल के शासन में बिहार के लोग इतने निराश हो चुके थे कि, किसी ने कल्पना नहीं की थी कि 15 सालों में बिहार इतना बदल जाएगा।

बिहार में इतना अधिक काम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व में बौद्धों का सबसे बड़ा मंदिर बोध गया में है। यहां सभी धर्मों के लोग आते -जाते रहते है। गया को स्मार्ट सिटी बनाने, पेयजल, बिजली, सड़क की दुरुस्त व्यवस्था और शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई से भी अच्छी स्थिति में आज पटना शहर हैं।

मौके पर विजय नारायण सिंह, मुन्ना सिंह, सुधीर किशन उर्फ भोला भाई, मिथिलेश शर्मा, मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, चुन्नू सिंह, मीनू अग्रवाल, रमेश स्वर्णकार, रियाज अंसारी, रोहित सिंह, दिलीप अग्रवाल, दिनेश शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 165 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *