Advertisement

बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, साइबर ठगी गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। साइबर अपराध के खिलाफ अभियान में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है। प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से तकनीकी शाखा को प्राप्त संदिग्ध मोबाइल नंबर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चिरा चास थाना पुलिस ने साइबर ठगी में लिप्त छह आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

घटना 11 जनवरी की रात लगभग 10 बजे की बतायी जा रही है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तकनीकी शाखा से प्राप्त मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर चीरा चास थाना के पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) पुष्पराज कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने रात्रि लगभग 10:45 बजे थाना क्षेत्र के वैष्णवी कॉम्पलेक्स, डी-ब्लॉक, फोर्थ फ्लोर स्थित एक फ्लैट में छापेमारी की। मौके पर आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से साइबर ठगी करते पाए गए।

इस संबंध में चिरा चास थाना में 12 जनवरी को कांड क्रमांक-03/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 3(5) तथा आईटी एक्ट 2000 की धारा 66(सी) व् 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में जमशेदपुर के मानगो रहिवासीमिथलेश कुमार झा, बिहार के शेखपुरा रहिवासी रोहित आर्यन, नालंदा जिला के हद में बिहार शरीफ रहिवासी गुड्डू कुमार, शेखपुरा रहिवासी प्रिंस कुमार तथा बिहार के नवादा रहिवासी विकाश रविदास एवं टिंकु कुमार शामिल हैं। आरोपियों से पुलिस ने 13 एंड्रॉयड की-पैड मोबाइल, ₹20 हजार नकद, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, आधार कार्ड, एचडीएफसी बैंक पासबुक एवं हिसाब-किताब से संबंधित दस्तावेज जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रिंस कुमार के खिलाफ बिहार के शेखपुरा एवं मुंगेर जिला के हद में मलयपुर थाना में आर्म्स एक्ट, शराब निषेध अधिनियम, ठगी व जालसाजी से जुड़े कई मामले पूर्व में दर्ज हैं। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने 12 जनवरी को प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। मौके पर चास डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह एवं चिरा चास थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार मौजूद थे। एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है।

छापामारी दल में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास प्रवीण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सह पुलिस निरीक्षक चास अंचल रूपेंद्र कुमार राणा, थाना प्रभारी चिर चास पुष्पराज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राज कपूर सेठ, तकनीकी शाखा कर्मी विक्रम कुमार, पंकज कुमार, भागीरथ कुमार महतो, टाइगर मोबाइल के मिथुन रजवार, रिजर्व गार्ड चिरा चास वीर बहादुर सिंह, सीसीटीएनएस जाकिर हुसैन, रिजर्व गार्ड रमेश रजवार, पंचानंद कुमार आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *