Advertisement

राम जानकी मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Nikal district) के हद में चलकारी उत्तरी पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में 10 फरवरी को श्रीराम जानकी मंदिर निर्माण के लिए पुरोहित गोवर्धन बनर्जी ने विधिवत पूजा -अर्चना कर भूमि पूजन कराया। मुनीलाल मंडल ने मंदिर के लिए भूमि दान में दी है। इसके पूर्व पूरे गांव में झंडा (निशान)को लेकर भ्रमण किया गया।

यहां भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, सचिव राजेश कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष रामविलास मंडल सहित अशोक कुमार मंडल, संतोष मंडल, मनोहर नायक ,नीलकंठ मंडल, बेबी राम नायक, पंचानन मंडल, जानकी केवट, भुनेश्वर शर्मा, आदि।

शिरोमणि मंडल, हीरालाल केवट, निवारण मंडल, राजेंद्र ठाकुर, गोपाल मंडल, विजय कुमार नायक, उत्तम कुमार मंडल, उमेश नायक, राधेश्याम नायक, ऋषि मंडल, सुधीर किशन उर्फ भोला भाई आदि मुख्य रूप से उपास्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *