भोजपुरी फ़िल्म जख्म जिंदगी के को मिला यूए सर्टिफिकेट

युधिष्ठिर महतो/धनबाद(झारखंड)। अभिनेता अर्चित निशु (Actor Archit Nishu) द्वारा अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म जख्म जिंदगी के को सीबीएफसी द्वारा यूए सर्टिफिकेट दिया गया। बीते दिनों फ़िल्म के निर्माता द्वारा सर्टिफिकेट प्राप्त किया गया। फ़िल्म के सर्टिफिकेट को लेकर वे इंतजार में थे। अब बहुत जल्द फ़िल्म रिलीज की जाएगी।
नवोदित अभिनेता अर्चित निशु ने फ़िल्म के बारे में पीआरओ कुमार युडी को बताया कि यह एक पारिवारिक और मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म है। जिसमें दर्शकों को भरपूर मनोरंजन का अनुभव होगा। फ़िल्म की पूरी शूटिंग झारखंड (Jharkhand) के विभिन्न खूबसूरत लोकेशन में की गयी हैं। अर्चित की यह डेब्यू भोजपुरी फ़िल्म हैं,जबकि कई फिल्में उनकी भविष्य में आने को हैं। इस फ़िल्म का निर्माण अंजिक्य फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले की गयी हैं।जिसके निर्देशक समुद्र नील शाही, डीओपी शंकर साहू, अधीर राज, संगीतकार सूर्यकांत सिंह, गीतकार जगदीश झारखंडी, बिट्टू बेदर्दी, छोटू, लेखक शिव कुमार पायलट, एडिटर सावन मसीह नायक, एक्शन डायरेक्टर समुद्र नील शाही, कोरियोग्राफर राजू तिर्की, विनय दास व फ़िल्म के प्रचारक कुमार युडी हैं। फ़िल्म में अर्चित निशु के साथ अभिनेत्री जया पांडेय, पंकज शर्मा, आशुतोष शर्मा, जगदीश झारखंडी, प्रीतम सिंह राजपूत, अमर कुमार, अमृत चौधरी, राजीव तिवारी, शिव चौधरी, राधा जी प्रीति वर्मा, झरी महतो, राजकुमार मौर्या, जयंत शर्मा, मिथलेश एवं राजन कुमार व अन्य ने अभिनय किया हैं।

 294 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *