Advertisement

भाव्या महिला मंडल ने गरीब लड़की शादी के लिए किया आर्थिक सहयोग

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल अर्पिता महिला मंडल रांची के तत्वाधान में बोकारो जिला के हद में कार्यरत लेडिज क्लब में 19 जून को भव्या महिला मंडल ढोरी के द्वारा फुसरो नगर परिषद के करगली बाजार निवासी कुमारी निशा के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग सहित शादी-ब्याह के वस्त्र सहित अन्य सामग्री प्रदान किया।

बताते चले कि इसके पूर्व भव्या महिला मंडल के द्वारा कुमारी चंदा का विवाह के लिए आर्थिक सहयोग सहित वस्त्र,जेवर आदि सामग्री उपलब्ध कराया गया था। इससे पूर्व संस्था द्वारा अब तक कई गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह मे मदद कराया गया है।

संस्था ने अन्य सामाजिक संस्थाओं को अच्छा संदेश देते हुए इस प्रकार का कार्य करने के लिए आगे आने का आहवान किया है। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने संस्था द्वारा कराए गए पुनीत कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने इस संबंध में कहा कि निरंतर भव्या महिला मंडल के द्वारा गरीबों-असहाय को मदद की जा रही है। संस्था के जितनी सराहना की जाए कम है। मौके पर भव्या महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल, कुमकुम सिंह, नीलम सिंह, अनीता सिंह, श्वेता गुप्ता, कविता झा, डेजी सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *