Advertisement

भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल की बैठक संपन्न

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार 16 अक्टूबर को विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की बैठक सात मील स्थित कृष्णा मेडिकल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल तथा संचालन महामंत्री गुरु प्रसाद साव ने किया।

आयोजित बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 18 अक्टूबर को त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में नवनिर्वाचित मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्य, प्रमुख, उप प्रमुख का प्रदेश भाजपा एवं केंद्रीय पंचायती राज मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना है। जिसकी तैयारी हेतु उक्त बैठक में चर्चा की गई।

चर्चा के दौरान किशोर कुमार मंडल ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि 18 अक्टूबर को सुबह आठ बजे रमुआँ दुर्गा मंदिर प्राँगण में एक जगह सब इकट्ठा होकर कार्यक्रम आयोजित स्थल रांची हरमू मैदान को प्रस्थान किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष महादेव मंडल, उपाध्यक्ष सह उप प्रमुख सरयू साव, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री दीपक रजक, भाजयुमो मंत्री कन्हाई यादव, बेड़ाहरियारा मुखिया रामचन्द्र यादव, राजेश प्रसाद, चिन्ता देवी, देवन्ति देवी, पिंकी कुमारी, राधा रानी, खेमिया देवी, परमेश्वर महतो, महेश महतो, विकास कुमार दास समेत दर्जनों की संख्या में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *